कालिंजर (अनछुए स्थल) प्रोजेक्ट रिपोर्ट
कालिंजर प्रस्तावना: बुंदेलखण्ड वीरों को जन्म देने वाली धन-धान्य से समृद्ध एवं प्रकृति देवी की विश्राम भूमि है| इस भूमि के कण कण कण में शौर्य भरा हुआ है| यही कारण है कि यहाँ की अबलाओं ने भी वीरोचित साहसपूर्ण कार्य किये हैं, जिन्हें अछे-अछे रणकोविद धनुर्धर भी नहीं कर सकते| स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाली महारानी लक्ष्मीबाई इसी वीरभूमि बुन्देलखण्ड में ही थीं| इसी बुन्देलखन में महाराजा छत्रसाल जैसे शूरवीर राजाओं ने जन्म लेकर हिन्दू जाति एवं भारतीय संस्कृति की रक्षा की थी| बुंदेलखंड के जनपदों में बाँदा जनपद अपनी महान विशेषताओं के कारण प्रख्यात है| यह भूमि ऐतिहासिक, धार्मिक, राजनैतिक एवं सांस्कृतिक सभी दृष्टियों से विशेष महत्वपूर्ण है| महर्षि नामदेव ने यहीं पर अपना सिद्धाश्रम बनाया था| महाराज विराट की नगरी यही बाँदा नगर ही है, जहाँ के पाण्डव लोगों ने अपने विपत्ति के दिनों में शरण पायी थी| इसी प्रकार इस परम्प्रसिद्ध बाँदा मंडल के अंतर्गत अनेक तीर्थ स्थान हैं| विन्ध्य गिरी की ङ्लाओं से सुशोभित होने वाले इस बुंदेलखंड की वीर प्रसवनी वसुंधरा के अंतर्गत बाँदा जनपद के
Comments
Post a Comment